रोटरी ब्लड बैंक का निरीक्षण

0 97
AD Top-1 728×100

जयपुर

रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरियन बीना देसाई ने रोटरी क्लब जयपुर रॉयल द्वारा स्थापित अर्पण ब्लड बैंक का निरीक्षण किया । बीना जी ने निरीक्षण उपरांत रोटरी क्लब रॉयल की सराहना करते हुए कहा की मानव जीवन की रक्षार्थ यह एक बेहतरीन कदम है। खास तौर पर आगरा रोड पर बहुत समय से ब्लड बैंक की आवश्यकता महसूस हो रही थी । रोटरी क्लब द्वारा इस कमी को पूरा किया गया है। लगभग एक करोड़ दस लाख रुपए की लागत से यह ब्लड बैंक सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी रॉयल क्लब की आधिकारिक विजिट पर जयपुर आई हुई थी ।

रोटेरियन ललित शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब रॉयल द्वारा गरीब लड़कियों के लिए संचालित विमुक्ति स्कूल की विजिट भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बीना देसाई द्वारा की गई की गई । इस स्कूल मे लड़कियों को आने मे यातायात का साधन नहीं होना बड़ी बाधा था । इस कमी को रोटरी क्लब ने दो बसें उपलब्ध करा कर पूरा किया । क्लब के ट्रेनर श्री राकेश गुप्ता ने गवर्नर साहिबा को बताया कि बसें मिल जाने के बाद अब स्कूल मे दूर दूर से बच्चियों के आने जाने की सुविधा हो गई है जिससे छात्राओं की संख्या में आशातीत वृद्धी हुई है । यूथ एक्स्चेंज चेयरमेन श्री हेमेन्द्र शर्मा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब के रोटरेक्ट क्लब से 4 युवक युवतियाँ यूथ एक्स्चेंज कार्यक्रम के तहत विदेश गए है । वहाँ ये युवा विभिन्न रोटरियन्स के घर पर रुकते है , वहाँ की जीवन शैली, खान पान, एवं संस्कृति से रूबरू होते है तथा उन्हे भारत के रीति रिवाजों से परिचित कराते है । क्लब अध्यक्ष श्री पी सी जैन ने बताया कि गवर्नर के साथ क्लब सदस्यों की मीटिंग मे रोटरकटर्स ने अपने यूथ एक्स्चेंज के अनुभव भी साझा किए । क्लब सचिव हरीश खत्री ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को क्लब के नवाचारों से अवगत कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम संचालन श्री संजय कौशिक द्वारा किया गया ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100