छतीसगढ़: युवती से दुष्कर्म के बाद विडियो किया वायरल

0 171
AD Top-1 728×100

जशपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने चुपके से युवती से दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जब युवती को आरोपी की करतूतों का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने युवती की दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
जशपुर ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने 22 वर्षीय एक युवती को कुंवारा होने की बात कहकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ दिनों बाद जब युवती को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली जो उसने प्रवीण कुमार को फटकार लगाई। फटकार के बाद नाराज आरोपी प्रवीण कुमार ने युवती को उसके साथ बने संबंधों का वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
जशपुर कोतवाली प्रभारी एलएस ध्रुव ने बताया कि युवती की फटकार से नाराज आरोपी प्रवीण कुमार ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने उसकी धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब युवती को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत को आधार कर पुलिस ने आरोपी को बीते 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल दाखिल करा दिया गया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100