प. बंगाल : मालदा में नाव डूबने से तीन लोगों की मौत

मालदा, 9 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में मालदा के वैष्णवनगर में कल मंगलवार को एक नाव डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। नाव पर करीब एक दर्जन लड़के सवार थे। लापता लोगों की तलाशी जारी है। यात्रियों से भरी एक नाव के गंगा नदी में पलट जाने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। यह घटना मालदा के कालियाचक के कृष्णापुर ग्राम पंचायत के भुवन मंडल पारा इलाके में हुई। घटना की खबर मिलते ही आपदा विभाग के कर्मचारी, वैष्णवनगर पुलिस और मालदा के एसडीओ और बीडीओ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान देवराज मंडल (5), जूली मंडल (6) और एक अन्य बच्चे, प्रेम कुमार मंडल (12) के रूप में हुई है। मंगलवार की रात वैष्णवगर पुलिस के कृष्णापुर ग्राम पंचायत के 12 यात्री दुर्गा की मूर्ति को देखने गए थे। स्थानीय निवासी सुदेव मंडल ने बताया कि अचानक गंगा नदी में नाव पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नाव में अधिक यात्री सवार थे इसके चलते नाव डूबी। घटना के बाद कुछ यात्री तैरकर बाहर निकल आए।
घटना की खबर पाकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आपदा के विभाग के कर्मचारियों ने लापता व्यक्तियों की तलाश की। इस हादसे में मृतकों में दो देवराज मंडल और जूली मंडल एक ही परिवार के हैं। डूबने से बचाए गए एक यात्री ने कहा कि नाव पर अधिक सवार थे इसीलिए नाव पलट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। जिला आयुक्त कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने के लोग जा रहे थे कि रास्ते में नाव पलट गई। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा।
