राजस्थान कोचिगं इन्स्टिट्यूट एसोसिएशन जयपुर के नेतृत्व मे हजारों छात्रों ने लिया गांधी जयंति मे भाग .

जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमीटि द्वारा आयोजित पदयात्रा मे देश भर से राजधानी में आकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक युवतियों ने राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन जयपुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित पैदल यात्रा में भाग लिया.
राजधानी के विभिन्न हिस्सों से अलग अलग को कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्र अलबर्ट हॉल पहुँचे तथा यहाँ से वे रैली में नारे लगाते हुए त्रिपोलिया गेट स्थित स्वागत मंच पर पहुँचे जहाँ पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल तथा शहर महासचिव कांग्रेस पार्टी अनीष कुमार ने इन छात्र छात्राओं का तथा साथ में आए शिक्षकों का स्वागत किया.
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व मे आयी पैदल यात्रा का त्रिपोलिया गेट पर ज़ोर शोर से स्वागत किया गया इस अवसर पर कोचिंग के छात्र छात्राओं में विशेष उमंग देखने को मिली.
हज़ारों की संख्या में आए छात्र छात्राओं को महापौर ज्योति खण्डेलवाल वाल ,शहर कांग्रेस के महासचिव अनीष कुमार ,राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र गौरसी सह: अध्यक्ष रघुवीर सिंह डागुर आदी लोगों ने संबोधित किया
राजस्थान कोचिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में मिशन यूथ डेस्टिनेशन कोचिंग संस्थान ,अभिज्ञान सरोकार कोचिंग सेंटर ,अधिगम कोचिंग संस्थान ,अभिव्यक्ति कोचिंग संस्थान ,संकल्प कोचिंग संस्थान ,अस्तित्व कोचिंग संस्थान ,क्लियर विजन कोचिंग संस्थान सीएलसी कोचिंग संस्थान ,राओस कोचिंग संस्थान ,गुरू नर्सिंग कोचिंग संस्थान एक्सीड कोचिंग संस्थान ,विवेकानंद कोचिंग संस्थान, प्रज्ञा कॉमर्स कोचिंग संस्थान निर्माण कोचिंग ,संस्थान पतंजलि कोचिंग संस्थान ,गीतांजली कोचिगं संस्थान ,सिंघम कोचिंग संस्थानतथा अन्य कई कोचिंग संस्थानों के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित महात्मा गांधी जयंती पैदल यात्रा में भाग लिया.
राजस्थान कोचिगं इन्स्टिट्यूट एसोसिएशन जयपुर को प्रवक्ता तथा शहर कोंग्रेस के महासचिव अनीष कुमार ने बताया कि राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तय्यारी कर रहे लगभग तीस 30 लाख छात्रों को गांधी दर्शन से रूबरू करवाने के लिए ,गांधी के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देते हुए कांग्रेस पार्टी ,राज्य सरकार एवं को राजस्थान कोचिंग इंस्टिट्यूट एसोसिएशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे .

