गाडरवारा नगरपालिका में सडकों की दयनीय हालत व अधूरे निर्माण कार्यों पर ज्ञापन

0 141
AD Top-1 728×100

सडको की दयनीय स्थिति व अधूरे निर्माण कार्यो की तरफ ध्यानाकर्षण युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले शहर के मुख्य मार्गो की खस्ताहाल हालत व शहर के विभिन्न वार्डो मे जलप्लावन व जगह जगह अधूरी पडी नालियो व अधूरे पडे निर्माण कार्यो की तरफ नगरपालिका के ध्यानाकर्षण हेतु युवा मोर्चा गाडरवारा द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को प्रेषित कर ज्ञापन सौपा गया!

इस संबंध मे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रियांक जैन का कहना है कि गाडरवारा मे बेहतरीन सडको का इतिहास रहा है,परन्तु इस समय शहर का लगभग हर मुख्य मार्ग अव्यवस्था का शिकार है,शहर की प्रमुख कालोनियो मे जल प्लावन की स्थिति बनी हुई है,लगभग हर वार्ड मे निर्माण कार्य अधूरे पडे है,और नगरपालिका की लापरवाह व बिना योजना की कार्यप्रणाली के चलते जो निर्माण कार्य हो रहे है,वो भी अनियमित है,,यदि शीघ्र इन समस्यायो का निराकरण नही हुया तो *युवा मोर्चा आन्दोलन करेगा,जिसके लिये नगरपालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा*

मंडल अध्यक्ष प्रियांक जैन के नेतृव्य मे सौपे गये इस ग्यापन मे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल राजपूत,मंडल महामंत्री दिनेश गुर्जर,प्रियान्शु यादव,कपिल रजक, प्रेम तिवारी,कृष्णा, शिवम, अरूण मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100