विरोध प्रदर्शन कर किसानों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0 200
AD Top-1 728×100

। देश के अन्य भागों की तरह जिले के किसान एक नही अनेक समस्याओं से गुजर रहे हैं

इसके बाद भी प्रशासन एवं केन्द्र व राज्य सरकार का रवैया किसानों के प्रति उदासीन ओर लापरवाही भरा है। यह आरोप लगाते हुए शनिवार को *राष्ट्रीय_किसान_मजदूर_महासंघ* की जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर मांगों के निराकरण के लिए *मा.मुख्यमंत्री_जी_व_कलेक्टर_महोदय* के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

इसके पूर्व जिला स्तरीय बैठक कृषि मंडी के पास आयोजित हुई जिसमें किसानों ने संगठन को मजबूत करने सहित किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आव्हान पर दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश सरकार किसान कर्ज माफी योजना में समस्त किसानों का कर्जा 2 लाख के ब्याज सहित माफ करे, जबरदस्ती बिजली बिल वसूली को रोका जाये एवं कृषि बिल के देनदारी पर किसानों के घर के बिजली कनेशन न काटे जायें,मक्का सोयाबीन की भांवातर राशि एंव चना मसूर , उडद की बकाया राशि व गेहूँ का बोनस की राशि का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये व सुअर एंव अन्य जंगली जानवरों द्वारा फसल नुकसान का मुआवज़ा दिया जाये, इसके अलावा लगातार हो रही बारिश के कारण उड़द,अरहर,सोयाबीन एंव मूँग आदि फसल को नुकसान हुआ है अतः नुकसानी का सर्वे कराकर किसानो का मुआवजा दिया जाये एंव शुगर मिलो से किसानो का गन्ना का संपूर्ण भुगतान कराया जाये।ज्ञापन में बताया गया है कि बिजली विभाग द्वारा किसानों मोटर का एचपी बढ़ाकर नोटिस देकर अनावश्यक से परेशान कर वसूली की जा रही है। इसके अलावा खेती किसानी से जुडी हुई अन्य समस्याओं का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। इस अवसर पर महासंघ की जिला इकाई अध्यक्ष ऋषिराज पटैल ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में अनेक किसानों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मांगों के निराकरण में ठोस कार्यवाही नही हुई तो किसान, मजदूर मिलकर एक माह बाद पुनः बड़ा आंदोलन करेंगे। उक्त मोके पर जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह लोधी,चौ. लोकेश सिंह, चौ. महेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, लखनलाल लोधी, दोलत सिह, गोलू लोधी, डोमन सिंह, कंछेदी पटैल, अर्जित सिह, जम्मन विश्वकर्मा, मातवर पटैल, सूरज जाटव, अशोक चौधरी, कैलाश लोधी, आशीष पटैल, विनोद कुमार लोधी, बाबूलाल पटेल, कुणाल कौरव, ब्रदी लोधी, राहुल जाटव, कल्लू भैया, अखिलेश पटैल, पूरन पटैल, सीता पटैल सहित बड़ी संख्या महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य व किसान मजदूर मौजूद थे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100