प्रदेश के 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

0 49
AD Top-1 728×100

भोपाल, 27 अगस्त । प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 27 अगस्त तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य एवं शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मंदसौर, नीमच, झाबुआ, आगर-मालवा, भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, रतलाम, राजगढ़, गुना, उज्जैन, बुरहानपुर, इंदौर, सीहोर, अलीराजपुर, रायसेन,खण्डवा, नरसिंहपुर, अशोकनगर, जबलपुर, होशंगाबाद, धार, सिंगरौली, बैतूल, खरगोन, श्योपुर-कलां, विदिशा और देवास हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले सागर, दमोह, उमरिया, हरदा, मण्डला, भिण्ड, रीवा, मुरैना, छतरपुर, डिण्डौरी, टीकमगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, सतना, ग्वालियर, दतिया, पन्ना और कटनी हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले, बालाघाट, शहडोल और सीधी हैं। प्रतिवेदित दिवस में 50 मिमी से अधिक वर्षा मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम, अलीराजपुर, उमरिया और छिंदवाड़ा में दर्ज की गई।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100