धान का भुगतान प्राप्त नहीं होने की शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष सुनवाई 3 को

0 45
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 27 अगस्त । समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का भुगतान प्राप्त नहीं होने की किसानों की शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष सुनवाई मंगलवार तीन सितंबर को कलेक्टर कार्यालय में दोपहर एक बजे से की जायेगी ।
कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर आयोजित की जा रही इस विशेष सुनवाई में सभी उपार्जन केन्द्रों के खरीदी प्रभारी, आपरेटर, समिति प्रबंधक एवं उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक पंकज गुप्ता ने उन सभी किसानों से जिन्हें अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है खरीदी पर्ची एवं बैंक खाता संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज सहित विशेष सुनवाई में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100