कैट ने जावेड़कर को ज्ञापन भेजकर प्लास्टिक पर रोक लगाने के सुझाव दिए

0 44
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 26 अगस्त । लाल किले की प्राचीर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के आह्वान जिसे 25 अगस्त, 2019 को प्रसारित अपने “मन की बात” कार्यक्रम में दोहराया है के सन्दर्भ में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को आज भेजे गए एक ज्ञापन में देश के व्यापारिक समुदाय के समर्थन का आश्वासन दिया है और कहा है की प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप कैट इसे एक जन आंदोलन बनाएगा।
जिसके लिए कैट ने 1 सितंबर से पूरे देश में लगभग 40 हजार ट्रेड फेडरेशन, चैंबर्स और एसोसिएशन के साथ एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है, ताकि व्यापारिक समुदाय के बीच एकल उपयोग प्लास्टिक को रोकने के लिए प्रधानमंत्री का आवाहन देश के 7 करोड़ व्यापारियों तक पहुंच सके। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने श्री जावड़ेकर को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रधान मंत्री ने पूरी गंभीरता के साथ यह पहल की है और वह स्पष्ट रूप से इसे एक जन आंदोलन बनाना चाहते हैं।
इसकी सफलता काफी हद तक सरकार के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी पर निर्भर करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह चिंताजनक है कि देश में अनुमानित 16.5 मिलियन टन अर्थात सालाना लगभग 1.6 मिलियन ट्रक प्लास्टिक की खपत होती है। इसमें से 43% एकल-उपयोग पैकेजिंग सामग्री के लिए निर्मित प्लास्टिक है जो प्लास्टिक कचरे के रूप में उत्पन्न होता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुल मिलाकर भारत में उत्पादित कुल प्लास्टिक का 80% हिस्सा प्लास्टिक वेस्ट हो जाता है जो पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है क्योंकि प्लास्टिक का क्षरण अनेक वर्षों में होता है !

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100