केजरीवाल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरह दिल्ली की सरकार चला रहे हैं – मनोज तिवारी

0 131
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 26 अगस्त ।   केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता से वसूले गये टैक्स के करोड़ों रूपयों को विज्ञापन पर खर्च कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरूपयोग कर रही है। ताजा मामला दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गये विज्ञापन का है जिसमें 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार क्या आप हैं तैयार ? इस तरह के भ्रामक विज्ञापन के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह विज्ञापन लोगों में भ्रम फैला रहा है, क्योंकि इससे पता नहीं चलता है कि विज्ञापन किस लिये दिया गया है, क्या केजरीवाल लोगों में भ्रम फैलाने के लिए जनता का पैसा बरबाद कर रहे हैं।

केजरीवाल राजनीति में टीजर कैम्पेन चलाकर सरकार को प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरह चला रह हैं जो जनहित के फैसले करने की बजाये अपने हित के फैसले करती है। तिवारी ने कहा कि जनता से हर साल टैक्स के नाम पर दिल्ली सरकार के खजाने में हजारों करोड़ रूपये आते हैं, जिन्हें सरकार को दिल्ली के विकास कार्यों पर खर्च करना होता है। दिल्ली की सत्ता में पहली बार ऐसी सरकार आयी है जो काम कम करती है और दिखावे के लिए करोड़ों रूपयों का खर्च कर देती है। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल बीत जाने के बाद भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से जो भी चुनावी वादे किये थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

जिन कामों को करने का नाटक दिल्ली सरकार ने शुरूआत की उनके विज्ञापन पर प्रोजेक्ट के कुल बजट से ज्यादा खर्चा कर दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को बतायें की हर साल टैक्स के रूप में होने वाली करोड़ों रूपये की सम्पत्ति को दिल्ली के विकास कार्यों में खर्च करने की बजाय राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए विज्ञापन में खर्च क्यों किया जा रहा है। इस बड़ी धनराशी का प्रयोग नई बसों को खरीदने के लिए, टूटी सड़कों का निर्माण करने के लिए, बेघरों को घर देने के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए किया जा सकता था, लेकिन केजरीवाल सरकार की नीयत व चरित्र को उजागर करने के लिए बड़े बड़े विज्ञापन ही काफी है।

क्योंकि विज्ञापनों में ही दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त साफ सुथरा बना दिया जाता है, दिल्ली को हर छोटी बड़ी योजनाओं जिनका केवल शुभारंभ होता है उसको विज्ञापन के माध्यम से इस तरह से जनता के सामने परोसा जाता है कि जैसे कि सारा काम हो गया हो। केजरीवाल झूठे व भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100