श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शराब एवं मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध : अभय प्रताप सिंह

भोपाल, 21 अगस्त । टीकमगढ़ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश समेत देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शराब एवं मांस बिक्री पर जनहित में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी २३ अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर त्यौहार के रूप व्यापक पैमानेे पर मनाये जाने वाला हमारी पवित्र आस्था का पर्व है l श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस दिन की पवित्रता और भक्तजनों की आस्था को देखते हुए प्रशासन शराब और मांस का संपूर्ण कारोबार एक दिन के लिए बंद रखने की घोषणा करे l जो समाज एवं नवयुवकों में एक बेहतर संदेश देगा।
डॉ यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिस धार्मिक आस्था के साथ मनाई जाती है, उससे इस दिवस विशेष पर प्रदेश में पशु बलि प्रथा बंद होनी चाहिए साथ ही शराब बिक्री प्रतिबंधित होनी चाहिए ।
