बाबूलाल गौर कर्मठ राजनेता और जिंदादिल इंसान थे : राज्यपाल

0 50
AD Top-1 728×100

भोपाल, 21 अगस्त । राज्यपाल लालजी टंडन ने आज यहाँ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। टंडन दोपहर में लखनऊ से भोपाल आकर सीधे सुभाष नगर विश्राम घाट पहुँचे। उन्होंने गौर के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
राज्यपाल टंडन ने शोक संदेश में कहा कि गौर हरदिल अज़ीज राजनेता थे। उन्होंने जीवन-पर्यन्त दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा के कार्य किये। प्रदेश विशेषकर भोपाल के विकास में गौर का योगदान अविस्मरणीय है।
राज्यपाल टंडन ने कहा कि गौर के निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ राजनेता और जिंदा-दिल इंसान खो दिया है। टंडन ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों तथा समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100