बहन की अनोखी पहल, भाई को किया हेलमेट गिफ्ट

रक्षाबंधन पर किया हेलमेट गिफ्ट

एक बहन ने अपने भाई को हेलमेट गिफ्ट कर जागरूकता का परिचय दिया । और इस सराहनीय पहल की नरसिंहपुर सोशल मीडिया में काफी तारीफ हो रही है आखिर बहन को यह सलाह किसने दी। आइये जानते हैं हम।
मुकेश चौधरी जोकि सहायक सचिव पद छवारा जनपद चावरपाठा में पदस्थ है। एक बार करेली टीआई नवल आर्य जी से किसी काम को लेकर मुलाकात हुई।
और मुकेश चौधरी टी आई नवल आर्य जी की एक बात से काफी प्रभावित हुये, जिसमे उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर जिन भाईयों के पास बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं है उन्हें बहन हेलमेट गिफ्ट करें ।
बस इस सलाह से मुकेश चौधरी काफी प्रभावित हुये और उन्होंने अपनी मम्मी एवम पत्नी को रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट गिफ्ट करने की सलाह दी। तो उन्हें यह बात अच्छी लगी। और उन्होंने अपने भाईयों को हेलमेट गिफ्ट कर नई पहल शुरू की ।
इस सराहनीय पहल की शुरुआत करने के लिए करेली थाना प्रभारी नवल आर्य जी को बहुत बहुत धन्यवाद ।
