स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरपंच अपनी पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं: राज्यपाल मलिक

0 41
AD Top-1 728×100

जम्मू, 14 अगस्त। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सभी उपायुक्तों से सरपंचों को यह निर्देश देने के लिए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वे अपनी अपनी पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता दिवस के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।

राज्यपाल को इस रिहर्सल तथा स्वतंत्रता दिवस समारोहों के आयोजन के संबंध में किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में बताया गया।
राजभवन में मंगलवार की शाम को हुई बैठक में मलिक ने कानून व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम तथा राज्य में लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। इसी बैठक में मलिक ने सभी उपायुक्तों से सरपंचों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी अपनी पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश देने के लिए कहा।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100