गांव की पंचायत ने किया परिवार का हुक्का पानी बंद अब न्याय के लिए भटक रहा परिवार

0 209
AD Top-1 728×100

जयपुर बहादुरपुर ग्राम की ग्राम पंचायत ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है पीड़ित परिवार की मानें तो ग्राम पंचायत में अवैध रूप से उन्हें समाजसे बहिष्कृत कर दिया है नरेंद्र कुमार मीणा आज पिंक सिटी प्रेस क्लब पहुंचा  पत्रकारों से न्याय की मांग की पीड़ित नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बहादुरपुर जिला करौली में रहता है 20 जून को उसे समाज के कुछ लोगों ने अवैध रूप से अनाधिकृत घोषित कर गांव से बहिष्कृत कर दिया इसकी जानकारी उसने गांव की ग्राम पंचायत को दी लेकिन गांव की ग्राम पंचायत ने उचित कार्रवाई की जगह उल्टा पीड़ित परिवार नरेंद्र का हुक्का पानी बंद कर दिया इसके साथ ही उसके परिवार के साथ मारपीट भी की गई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हुई

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100