गिरिराज सिंह के बयान पर सियासत हुई गर्म, आरजेडी-कांग्रेस ने की आलोचना

0 36
AD Top-1 728×100

पटना।  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री व बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिरज सिंह के विवादित बयान पर सियासत गर्म हो गई है। उन्‍होंने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को नहीं माने उसका वोटिंग का अधिकार खत्‍म कर देना चाहिए। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अाजम खान ने तंज कसा कि दो बच्‍चों से ज्‍यादा होने पर तो फांसी दे देनी चाहिए।
जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। बयान का समर्थन राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बीजेपी के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने किया है तो विपक्षी महागठबंधन ने इसकी आलोचना की है। बीजेपी विधायक सचिंद्र कुमार तथा जेडीयू विधायक ललन पासवान व ज्‍योति कुमार ले कहा है कि जनसंख्‍या नियंत्रण पर कानून देशहित में है। जनसंख्‍या पर नियंत्रण होना चाहिए।

राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक भोला यादव ने गिरिराज सिंह के बयान को उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्‍होंने कहा कि ऐसे व्‍यक्ति को केंद्र में मंत्री नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि गिरिराज सिंह अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। यह मानवाधिकार हनन की बात है। हम किसी के बच्‍चों के कैसे नियंत्रित कर सकते हैं? गिरिराज के बयान पर सबसे कड़ी प्रतिक्रिया उत्‍तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सासंद आजम खान ने दी है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि दो से अधिक बच्‍चे होने पर वोटिंग का अधिकार क्‍या खत्‍म करना, फांसी दे देनी चाहिए। इसके बाद अगला बच्‍चा होगा ही नहीं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100