बिहार में महागठबंधन..? कांग्रेस ने तेजस्‍वी यादव को अपना नेता मानने से किया इनकार

0 35
AD Top-1 728×100

पटना।  बिहार में महागठबंधन में ऑल इज वेल नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राष्‍ट्रीय जनता दल के मुख्‍यमंत्री प्रत्‍याशी तेजस्‍वी यादव को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। विदित हो कि गुरुवार को आयोजित आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी ने तेजस्‍वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। आरजेडी की इस बात पर महागठबंधन के अन्‍य घटक दलों, खासकर कांग्रेस को आपत्ति है।

कांग्रेस ने इसे आरजेडी का ‘निजी फैसला’ करार देते हुए कहा है कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि तेजस्वी के नेतृत्व ने चुनाव लड़ने का फैसला आरजेडी का निजी फैसला है। हर पार्टी को अपना फैसला लेने का अधिकार है।
गत लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी व तेजस्‍वी की बड़ी भूमिका पर कांग्रेस के शकील अहमद ने कहा कि अब नए परिवेश में नई कहानी लिखी जाएगी। कांग्रेस के नेता जो भी कहें, आरजेडी की मंशा स्‍पष्‍ट है। आरजेडी के भाई वीरेन्द्र ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्‍वी के नेतृत्‍व में ही लड़ा जाएगा और उसमें हर हाल में पार्टी की जीत होगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100