यूपी जेल मुख्यालय में मीडिया सेल गठित

लखनऊ। आईजी जेलडीजी आनंद कुमार के निर्देश पर कारागार मुख्यालय ने पहली बार मीडिया सेल का गठन किया है। डिप्टी जेलर संतोष वर्मा को सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि बंदीरक्षक अजय कुमार को उनके सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
अपर महानिरीक्षक वीके जैन बताते हैं कि सूबे की जेलों के अफसर जेल में घटित प्रत्येक घटना की सूचना मीडिया सेल को देंगे। मीडिया सेल का काम प्रदेश की जेलों में उपद्रव, उत्पीड़न, मारपीट, हत्या समेत हर प्रकार की होने वाली घटनाओं की विस्तृत जानकारी जुटाना। यह सेल समस्त जानकारी डीजी महोदय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सक्षम अधिकारी के निर्देश पर मीडिया को संबोधित प्रेसनोट जारी किया जायेगा।
