लोकभवन में आग की सूचना से मच गया हड़कंप

लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ हजरजगंज स्थित लोकभवन में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्मोक अलार्म बजने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अफसरों ने वहां से निकलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि धुआ निकलने के कुछ समय पहले ही लोकभवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक चल रही थी। आग की खबर की जानकारी होते ही तत्परता दिखाते हुए पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि धुंआ निकलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीएफओ और सीओ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आगे कहा कि धुंआ निकलने का स्पष्ट कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। तमाम जगहों की फॉरसीलिंग खोलकरआग का केंद्र पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गुरुवार को लोकभवन के 5वे व 6वें तल पर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़िया व बिजली विभाग के अफसर पहुंच गए थे। वहीं लोकभवन में स्मोक अलार्म बजने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लोर को खाली कराया जाने लगा। वहीं पंचम तल पर बिजली काटी गई।
बताया जा रहा है कि एसी लाइन में गड़बड़ी हुई थी। आग लगने की सूचना पर सीएफओ विजय कुमार सिंह समेत फायर के अन्य कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सीएफओ ने बताया कि पांचवे तल के सी ब्लॉक में स्पार्किंग हुई है, जिससे धुंआ निकल रहा है। उन्होंने आग लगने की घटना से इन्कार किया है, लेकिन जहां से धुंआ निकला है उसके केंद्र तक पहुंचने की पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आग को बुझाया जाएगा। लोक भवन सचिवालय में बिजली व दमकल विभाग के कर्मचार काफी देर तक इसी उधेड़बुन में रहे कि कि आखिर आग कहां लगी है। मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल के कर्मचारी वह जगह तलाशते रहे, जहां शॉर्ट सर्किट से धुंआ निकलने की बात कहीं जा रही थी। जिस वक्त आग लगी उससे कुछ समय पहले ही सीएम योगी के नेत्रत्व में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक के बाद वे वहां से जा चुके थे।
