तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमला, 14 आतंकी ढेर

जाबुल प्रांत। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा कि मिजान जिले के रेजी इलाके में शुक्रवार देर रात हुई हवाई कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गए और दो अन्य को पकड़ लिया गया। जाबुल प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के ओबे जिले पर कब्जा करने की तालिबान की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घटना में 20 तालिबानी मारे गए हैं। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अमीनुल्लाह ओखिल ने कहा, ओबी जिले पर कब्जा करने के लिए बुधवार देर रात सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों ने बड़े पैमाने पर हमला किया, लेकिन साजिश को नाकाम कर दिया गया।
विद्रोही 20 शवों को पीछे छोड़कर भाग गए। अधिकारी ने कहा कि भयंकर लड़ाई में दस और आतंकवादी घायल हो गए, जबकि गोलाबारी में दो पुलिस कर्मियों की जान चली गई। तालिबान आतंकवादियों ने 12 अप्रैल को अपने तथाकथित वार्षिक वसंत आक्रामक अभियान शुरू करने के बाद से गतिविधियों को आगे बढ़ाया है।
