बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 24 घंटो में 45 लोगो की मौत

गया। बिहार में चमकी बुखार के बाद भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिला है। लू से पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हो गई है। अब तक पूरे राज्य की बात करें तो लू लगसे से 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 33 लोगों की मौत हुई है। बिहार के गया में गर्मी की वजह से 12 लोगों की मौत भी हो गई। बिहार के गया में लू से मरने वाले सभी लोगों का इलाज गया के ANM मेडिकल कॉलेज में हो रहा था। इनमें से 7 गया, 2 औरंगाबाद और 1-1 शख्स चतरा, शेखपुरा तथा तवादा के रहने वाले थे। बिहार के गया में लू से 12 लोगों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, गया में लू से 12 लोगों की मौत हो गई, यह बेहद दुख की बात है। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा की जब तक गर्मी कम न हो जाए, दिन में घर से बाहर न निकलें।
औरंगाबाद में भी लू लगने के कारण 33 लोगों की मौत हो गई।
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है। सिविल सर्जन के मुताबिक लू लगने के कारण शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों 4 लाख रुपये का सहयोग देने का ऐलान किया है। गर्मी के चलते पटना में शनिवार को पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट गया। राहत की बात ये है कि देश के कई हिस्सों में आज बारिश हाने के अनुमान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश आ सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
राज्य में चूरू में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसके बाद बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस रेगिस्तानी राज्य में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान इलाहाबाद में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद सुल्तानपुर में 46.4 डिग्री सेल्यिसस तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था।
