“विश्व दिव्यांग दिवस“ के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार के आवेदन पत्र 15 तक आमंत्रित

लखनऊ । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डा0 अमित कुमार राय ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति 03 दिसम्बर को “विश्व दिव्यांग दिवस“ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, संस्थाओं को विभिन्न क्षेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
उन्होने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों,संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार सम्बन्धी आवेदन-पत्र किसी भी कार्य दिवस कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जिला पंचायत परिसर, कैसरबाग लखनऊ में दिनांक 25 जून 2019 तक आवश्यक अभिलेखों सहित जमा कर सकते है।
