झगरहा में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे,12 दिन की पूजा के बाद भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

0 75
AD Top-1 728×100

झगरहा में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे,12 दिन की पूजा के बाद भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीधी/सेमरिया। सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झगरहा में गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम निवासी जय सिंह परिहार, पुत्र रवि सिंह के निज निवास पर 14 सितंबर को विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया।


लगातार 12 दिनों तक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह-शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में झगरहा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।
भंडारे में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा, भूपेंद्र गौतम, गौरव तोमर, कुबेर तोमर, साधु साकेत, विनोद सिंह सहित गांव एवं आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
गणेश उत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की मिसाल भी बना। 12 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन श्रद्धा और भक्ति के बीच विशाल भंडारे के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी परिवारों की खुशहाली की प्रार्थना की।
गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100