पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने जिले से बूथ स्तर तक किए विविध आयोजन प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य और पौधारोपण के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित

पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने जिले से बूथ स्तर तक किए विविध आयोजन प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य और पौधारोपण के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित
सीधी। अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और योगदान को स्मरण किया।
जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में प्रातःकाल उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य और पौधारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक बूथ केंद्र पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. तिवारी, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधुधर द्विवेदी, शिवदान साकेत, उषा गोपाल पटेल, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय एवं रवि केसरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मोतीलाल पटेल, कृष्णकांत द्विवेदी, पार्षद पूनम सोनी, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, बृजेश सिंह चौहान, संगीता सिंह, हीरालाल कोरी, राजीव मणि शर्मा, मन्नालाल चौधरी, धर्मेंद्र सोनी, नरेंद्र गौतम, शिवेंद्र गुप्ता, अजय चौबे, फूलचंद गुप्ता, महेंद्र यादव, प्रभात कुशवाहा एवं सुनील पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की जिला इकाई से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।
सीधी से पत्रकार कुबेर तोमर की रिपोर्ट
