हनुमानगढ़ में बिजली संकट के खिलाफ किसान कांग्रेस का जोरदार धरना,समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ में बिजली संकट के खिलाफ किसान कांग्रेस का जोरदार धरना,समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
ABP- 9/ कुबेर तोमर
सीधी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगढ़ में लगातार बनी हुई बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को समय पर नहीं बदले जाने तथा जर्जर बिजली केबलों की समस्या को लेकर जिला किसान कांग्रेस, सीधी के बैनर तले सोमवार को बिजली विभाग (जेई कार्यालय) हनुमानगढ़ के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया। धरने के माध्यम से किसानों और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कलेक्टर सीधी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसान और आमजन बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, जले ट्रांसफॉर्मरों को समय पर नहीं बदलना और जर्जर केबलों के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस किसानों और जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है। यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस जनसहभागिता के साथ आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी। जनता के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
धरने में अन्य वक्ताओं ने कहा कि हनुमानगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण किसान और आम नागरिक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सिंचाई कार्य प्रभावित होने से खेती संकट में है, जबकि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें
ज्ञापन में हनुमानगढ़ एवं खड्डी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, जर्जर एवं जली हुई बिजली केबलों को बदलने, खराब ट्रांसफॉर्मरों को समय पर बदलने तथा लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई।
इसके साथ ही गुलाब सागर बांध की मुख्य नहर टूटने से किसानों की नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने, माइनर नंबर-13 की सफाई कराने, कई महीनों से लंबित निराश्रित वृद्ध पेंशन का भुगतान कराने, जमीन पर लटक रही बिजली केबलों को तत्काल ठीक कराने, हनुमानगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की पदस्थापना करने तथा मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम करने की मांग भी उठाई गई।
ज्ञापन में गुजरेड झमारी क्षेत्र के लगभग 50 वर्षों से निवासरत हरिजन एवं आदिवासी परिवारों को वन विभाग द्वारा दिए गए बेदखली नोटिस वापस लेने तथा पात्र परिवारों को वनाधिकार पट्टे प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित
धरना-प्रदर्शन में जिला संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय, जिला कांग्रेस महामंत्री नवीन सिंह, जिला महामंत्री कमलेश्वर सिंह, जिला महामंत्री अनुज सिंह, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष शशिकला द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कोल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के डी सिंह, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपिन सिंह, मंडलम अध्यक्ष जय कुमार सिंह, मंडलम अध्यक्ष चंद्रमणि पांडे मंडलम अध्यक्ष जयवीर यादव, मंडलम अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, दीप नारायण सिंह, उमेंद्र सिंह, धनश्याम सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह पप्पू राजेन्द्र शुक्ला, उमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, शिवकुमार पाण्डेय, संतोष अग्निहोत्री, दर्शन साकेत, सुरेश साकेत, जैनेन्द्र पटेल जितेंद्र साकेत केदार सिंह कुशल शुक्ला रामनारायण विश्वकर्मा सहित कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
