डॉ मुख़र्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से ले प्रेरणा — सांसद डॉक्टर मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को कर रहे पूरा — देव कुमार

0 35
AD Top-1 728×100

डॉ मुख़र्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से ले प्रेरणा — सांसद डॉक्टर मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को कर रहे पूरा — देव कुमार

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
9993496274

सीधी एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान’ के सूत्र को चरितार्थ करने और देश की एकता-अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को बलिदान दिवस पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने वतौर मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी करोड़ों करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।डॉक्टर मुखर्जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और आम जनों को प्रेरणा लेनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर मुखर्जी के बताए गए रास्तो पर चलकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जहां मुखर्जी का जन्म हुआ वह बंगाल भी आज भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है और शान से तिरंगा लहरा रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को पूर्ण कर रहे हैं। धारा 370 समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्ति की है। केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉक्टर मुखर्जी ने राष्ट्र हित में व्यक्तिगत हितों को त्याग कर ,भारत माता के लिए ,एक देश ,एक विधान और एक प्रधान को लेकर केंद्रीय मंत्री पद को त्याग दिया और जम्मू कश्मीर वीजा परमिट समाप्त करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भारत माता के लिए दिया। उनका त्याग और समर्पण भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पाथेय है।
श्रद्धांजलि सभा को भारतीय जनता पार्टी के संभागीय सह प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी और पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया।श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला उपाधि उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, अशोक पटेल, अखिलेश पाण्डेय, शिवदान साकेत, जिला मंत्री उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ,सोशल मीडिया संभागीय सह प्रभारी जितेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदंबा सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पुन्नू खान, पूनम सोनी, बाबूलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, सूबेदास यादव, के के मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, अजीत वर्मा, राकेश मौर्या, सुनीता रानी वर्मा, प्रभाशंकर शर्मा, कुंवर तिवारी, श्रवण सिंह, विमल सिंह ,संगीता सिंह चौहान, अनु पाण्डेय, ओमता सोनी, अभय सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100