अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम सीधी में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

0 72
AD Top-1 728×100

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम सीधी में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग!

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
9993496274

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाता है। नियमित योग से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, निरोगी और तनावमुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीधी स्थित क्षत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में गणमान्यजनों के साथ योगाभ्यास किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी वर्चुअल उद्बोधन से ऊर्जा पाकर समूचा वातावरण योगमय हो उठा।
योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है, और स्वस्थ भारत की नींव। आइए, नियमित योग अपनाकर शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करें।

कार्यक्रम में शामिल सांसद सीधी राजेश मिश्रा,विधायक श्रीमती रीति पाठक , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह जी वरिष्ठ नेता के.के तिवारी , एवं प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

धर्मेंद्र सिंह बघेल
पत्रकार (एम.जे. पत्रकारिता)
📞 9993496274
ABPNews9.com

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100