तम्बाकू नियंत्रण कानून से युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सकता है- अजय प्रताप सिंह,सांसद राज्य सभा

सशक्त तम्बाकू नियंत्रण कानून से युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सकता है- अजय प्रताप सिंह,सांसद राज्य सभा

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
आज दिनांक 1/ 11/ 22 मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्मृति पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एवं कंज़्यूमर वॉयस नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘तम्बाकू छोड़ो जीवन अपनाओ कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अजय प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद, सीधी ने कहा कि भारत में
13-15 आयु वर्ग के लगभग हर 5 में से 1छात्रों ने किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करता है। इसे रोकने की जरूरत है और यह तभी संभव हो सकता है जब आप इस बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए अपना समर्थन दें और यह संकल्प लें कि न तो आप तंबाकू का इस्तेमाल करेंगे और न ही अपने परिजनों, मित्रो को ऐसा करने देंगे।
हमारे कानून और सख़्त हो और हम उनका पालन करे
मैं केंद्र सरकार से यह भी आग्रह करूंगा कि तंबाकू व्यसन को नियंत्रित करने वाले मौजूदा प्रमुख कानून को और संशोधित करके इसे मजबूत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि तंबाकू उत्पाद युवा पीढ़ी की पहुंच से बाहर हों।
उन्होंने साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के जागरूक अभियान “येलो लाईन” को सराहा और उसे जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थानों को लागू करने की ज़िम्मेदारी अपने कांधों पर लेते हुए कहा मैं ये सुनिश्चित करूँगा की किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में कोई भी तम्बाकू उत्पाद की दुकान न हो एवं कोई भी दुकानदार बच्चों को तम्बाकू ना बेचें
उन्होंने आज एसजीएस कॉलेज से तम्बाकू नियंत्रण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें छात्रों द्वारा निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर बनाना है। जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में इन प्रतियोगिताओ का आयोजन होगा एव प्रत्येक प्रतिभागि को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
सुरेश सिंह कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक ने सभी विद्यार्थियों को एक जुट हो इस अभियान में सम्मिलित होने पर जोर दिया, उन्होंने कहा अगर आज आप सभी छात्र तम्बाकू मुक्त अभियान का हिस्सा बनेंगे तो हमारे सीधी जिले को एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त जिला बनने से कोई रोक नही सकता।

कार्यक्रम कंज़्यूमर वॉयस की मैनेजर सुश्री एकता पुरोहित ने बताया कि उनकी संस्था ने मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों के 1000 से ज्यादा शिक्षण संस्थानो का (Tiny targets survey)अध्ययन किया था जहाँ, इन संस्थानों के समीप तम्बाकू बच्चों को बेचा जा रहा था, उन्होंने कोटपा कानून को सुदृढ़ एवं सशक्त कर कियान्वयन किये जाने की बात कही ताकि भावी पीढ़ी को तम्बाकू जैसे विषैले पदार्थों से बचाया जा सके।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधराज सिंह ने अपने सभी व्याख्याताओ को तम्बाकू क्लास में न खाने का आग्रह किया एवं बच्चों को ये आश्वासन दिया कि हमारा कॉलेज भी जल्द तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्था में शामिल होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ आर पी सिंह चौहान ने सांसद महोदय अजय सिंह का साधुवाद करते हुए कहा आज हमें हर्ष हो रहा है कि हमारे राज्य का स्थापना दिवस नशा मुक्ति कार्यक्रम के शुभारंभ से हो रहा है, दिल्ली की संस्था से आयी एकता जी को अभियान में हमारे कॉलेज से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।
मीडिया, व्याख्याताओ समेत 1000 एक हज़ार से अधिक छात्र- छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
