सुरक्षा के पायदानों में निहित है, मुश्किलों का समाधान:यूनिट प्रमुख

0 40
AD Top-1 728×100

सुरक्षा के पायदानों में निहित है, मुश्किलों का समाधान:यूनिट प्रमुख

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी

सीधी,बघवार,अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट के प्रमुख द्वार परिसर में बीते दो नवंबर को आयोजित मासिक सचेतन सेफ्टी दिवस के अवसर पर प्लांट में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों को समझाइश देते हुए यूनिट प्रमुख नवीन चन्द्र कुकरेती ने कहा कि हर मुश्किलों का समाधान सुरक्षा के पायदानों में निहित है, जिस पर अमल करते हुए कार्यों को करना चाहिए। उन्होंने गंभीर रूप से भावुक होकर कहा कि लापरवाही से सब कुछ बिखर जाता है, जो इतिहास के पन्नों में परिलक्षित है।यूनिट प्रमुख ने अपील करते हुए कहा कि संबंधित कार्य संपन्न हों या नहीं, लेकिन असावधानी पूर्वक कार्य न किए जांय। उक्त अवसर प्लांट के टेक्निकल विभाग के डीएच यू सी पाण्डेय द्वारा कार्यों की सुरक्षा के संबंध में समझाइश की गई।

 

 

सेफ्टी विभाग प्रमुख डीएच कुनाल श्रीवास्तव की अनवरत पहल पर आयोजित कार्यक्रम में प्लांट के एफएच एचआर अनंत कुमार शर्मा, माइंस एफएच भरत गोखरू, टेक्निकल एफएच रानाडे के सहित सभी डीएच,एसएच, इंजीनियर, कर्मचारी एवं श्रमिकों की उपस्थित बहुतायत रूप में रही। ज्ञातव्य है कि सेफ्टी की महत्ता को सर्वोपरि माना जाकर प्लांट के प्रमुख द्वार पर प्रत्येक माह की प्रथम तारीख या सप्ताह में सचेतन सेफ्टी दिवस परम्परागत रूप से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में पप्पू दाहिया, सुशील कुमार,पवन पुरी आदि श्रमिकों का उत्साहवर्धन भी किया गया। सेफ्टी विभागीय टीम की मुस्तैदी को नकारा नहीं जा सकता।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100