” विशाल चुनरी यात्रा ” ढोल नगाड़ों के साथ आगामी 2 अक्टूबर रविवार को पूजा पार्क से पैदल चलकर पुनः गायत्री माता जी को चढ़ाई जाएगी!

” विशाल चुनरी यात्रा ” ढोल नगाड़ों के साथ आगामी 2 अक्टूबर रविवार को पूजा पार्क से पैदल चलकर पुनः गायत्री माता जी को चढ़ाई जाएगी!

सीधी:- विश्व हिंदू महासंघ,सीधी के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी!

” विशाल चुनरी यात्रा ” ढोल नगाड़ों के साथ आगामी 2 अक्टूबर रविवार को पूजा पार्क से पैदल चलकर पुनः गायत्री माता जी को चढ़ाई जाएगी!

ज्ञातव्य होवे कि 1100 मीटर की विशाल चुनरी मां गायत्री माता को सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम से अस्पताल चौराहा , सम्राट चौक से कोतवाली, मस्जिद, पटेल पुल होते हुए लालता चौक, गांधी चौराहा से चलकर मां गायत्री माता जी को चढ़ाया जाएगा। 200 साड़ियों को आपस में जोड़ कर 1100 मीटर की लम्बी चुनरी यात्रा किया जाएगा। एक साड़ी को 8 महिलाएं पकड़ कर चलने की व्यवस्था की गई है फलस्वरूप 8800 से अधिक महिलाएं साड़ी पकड़ कर कतार बद्ध तरीके से अनुशासन में रहकर बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। सीधी शहर एवं गांवों की सभी महिलाओं से अपेक्षा की गई है कि सभी महिलाएं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे । जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में समुचित कार्यवाही की मांग की गई है।