अवध मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ चुरहट गरबा नाइट्स कार्यक्रम

0 66
AD Top-1 728×100

अवध मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ चुरहट गरबा नाइट्स कार्यक्रम

 

नगरवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

मानिक लाल गुप्ता

चुरहट/सीधी। नवरात्रि के पावन महापर्व पर चुरहट नगर ही नहीं अपितु सारे विश्व में आदिशक्ति माता दुर्गा की उपासना की जा रही है। चारों ओर मां दुर्गा के भजन सुनाई देते हैं, नवरात्रि की धूम में सभी अपने द्वेष भाव को भूलकर एक साथ देखे जाते हैं और साथ ही पूजा अर्चना करते हैं।

इसी तारतम्य में चुरहट स्थित अवध मैरिज गार्डन में नगर के समाजसेवियों एवं नगरवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दिनाँक 28 सितंबर रात्रि 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हुई। इसी प्रकार से निर्धारित समय पर दिनांक 29 सितंबर को भी आयोजित हुआ, आगे दिनांक 30 सितंबर को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो इसके लिए एक कमेटी का गठन कर सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम से कोई भूखा वापस न लौटे इसके लिए लोगों के भोजन का भी प्रबंध आयोजको द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में शांति व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए आयोजकों द्वारा पुलिस प्रशासन से मदद मांगी, जहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है और शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजको की भूमिका निभाने वाले अनुसुइया प्रसाद सोनी, विजय गुप्ता, कमलेश्वर सिंह बसंत लाल गुप्ता रमेश सिंह पुष्पेंद्र (नीते) सिंह, जगजीवन लाल गुप्ता, सुखनंदन प्रसाद सोनी, विजय सिंह (यूसीमास), बालेंद्र मिश्र (विंध्य एकेडमी), दीपक नामदेव (साई कांवेंट स्कूल), अजय सोनी ,मोनू सोनी, राजेश सोनी, प्रवीण गुप्ता, उमेश गुप्ता, अखिलेश सोनी , राजकरण नामदेव, कैलाश सोनी, प्रकाशचंद्र सोनी, विजय सोनी(प्रांजलि कंप्यूटर), प्रदीप (शिवम) सोनी (एमिनेंट स्टेंशनरी), शंकर सोनी, अशोक सोनी, रघुनंदन पटेल, स्वामिशरण परौहा, उमेश अवधिया, रवि गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुनील सोनी, विकास नामदेव, अजीत नामदेव, विनय नामदेव, अनिल गुप्ता (पिंटू), जानू सिंह, प्रसून जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा, सूरज नामदेव, प्रियंका पटेल, रेनू सिंह, रामशरण सोनी (ज्ञानू), संदीप पाण्डेय, ऋषि पांडेय, वंदना नामदेव, बिंदू अवधिया, ममता सोनी एवं सत्यम सोनी (संचालक) उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100