विश्वविद्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री के नाम सीधी कलेक्टर को सौंपा गया छात्रों द्वारा ज्ञापन पत्र।

0 38
AD Top-1 728×100

विश्वविद्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री के नाम सीधी कलेक्टर को सौंपा गया छात्रों द्वारा ज्ञापन पत्र।

सीधी – शहर में 11 वीं बार छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर की गई मांग ज्ञापन पत्र के बाद कालेज तिराहे में तिरंगा यात्रा को शाम 5:00 बजे समाप्त किया गया यह तिरंगा यात्रा निरंतर जारी रहेगा जब तक मांगे पूरी नहीं होगी ।

प्रमुख संपादक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग लगातार चल रही है और जिले के छात्र-छात्राओं द्वारा सीधी में 11 वीं बार तिरंगा यात्रा कालेज तिराहा से होते हुए नया बस स्टैंड गोपाल दास मंदिर अस्पताल चौराहे होते हुए पूरे रास्ते में विश्वविद्यालय से संबंधित गीत गाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। तिरंगा यात्रा को संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष  प्रोफ़ेसर अनिल कुमार सिंह और क्र 2 विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री यूबी पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रोफ़ेसर श्री सिंह ने कहा की सीधी जिले में विश्वविद्यालय की अति आवश्यकता है और जहां भी मेरी शिक्षा के लिए आवश्यकता पड़ेगी हम हमेशा तत्पर रहेंगें। वहीं श्री पटेल ने कहा कि यह आदिवासी बहुल जिला है यहां विश्वविद्यालय की आवश्यकता है जिससे गरीब के अंतिम पायदान के छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। और दोनों जनों ने छात्रों को इस कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिए वहीं छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे इंद्रलाल ने सिंह साहब श्री पटेल जी का आभार ज्ञापन किया और मुख्यमंत्री के नाम सीधी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । श्री कलेक्टर से अपनी बात रखते हुए जीडीसी कॉलेज की परास्नातक छात्रा ज्योति पटेल एवं स्वाति ने कहां की शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है लेकिन हम लोगों को प्रत्येक वर्ष प्रवेश के लिए सीट बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है उसके बावजूद भी 75 प्रतिशत छात्र जिले के प्रवेश नहीं पाते हैं यदि जिले में विश्वविद्यालय स्थापित हो जाएगी इसका समाधान और साथ में मनपसंद चयनित करके शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं एसजीएस कॉलेज के परास्नातक छात्र मुकेश कुमार साकेत प्रवीण पटेल औरपदुम गुप्ता ने अपनी बात रखी यदि हम लोगों की मांग जल्द नहीं सुनी गई तो जिले के साथ प्रदेश में भी बहुत बड़ा आंदोलन करें। छात्रों ने जिले के नेताओं को भी कोसा हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रलाल, ज्योति पटेल राम निरंजन पटेल रोहित कुमार रावत रामलाल पटेल अजय केवट आंचल सिंह स्वाति सिंह पटेल साक्षी पटेल सक्षम अनूप मिश्रा पटेल कंचन पटेल आंचल पटेल शिवांश पटेल अरविंद रजक अमरीश कोल रामेश्वर यादव आराधना यादव संदीप यादव विनीता यादव दिव्या विश्वकर्मा आंचल रावत रीता साकेत अमर बहादुर पटेल आशीष यादव अनिकेत केवट शुभम सिंह उमेश यादव ऋषि पटेल रविशंकर सिंह सुमित पटेल सत्येंद्र पटेल अभिलेख सेन उमाशंकर साकेत अनीश कुशवाहा ज्योति तिवारी रविकेश सिंह चौहान अनुराग विश्वकर्मा नवाब सिंह सिंहरितेश सिंह प्रांशु सोनी प्रिंस साहू अंकित कुशवाहा प्रवीण विश्वकर्मा सत्यम वर्मा मुकेश साकेत प्रदुम गुप्ता प्रवीण पटेल संतोष प्रजापति आदि छात्र-छात्राएं रहे।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100