भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा- पूर्व मंत्री मलैया की वजह से हारे

0 22
AD Top-1 728×100

दमोह । मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस कैंडिडेट अजय टंडन ने 17089 वोटों से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को हराया है। भाजपा के राहुल सिंह लोधी ने हार के लिए पूर्व मंत्री जयंत मलैया को जिम्मेदार ठहराया है। मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले, जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100