समय-सीमा बैठक आयोजित मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री चौधरी

0 31
AD Top-1 728×100

समय-सीमा बैठक आयोजित
मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री चौधरी

समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के दृष्टिगत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कड़ाई कर मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए।
कलेक्टर श्री चौधरी ने ‘‘मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं’’ तथा ‘‘मास्क नहीं तो समान नहीं’’ अभियान का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्यालय में मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएं। इसी प्रकार निजी प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में भी मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। दुकान संचालकों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने पर उनके प्रतिष्ठानों को सींल करने की कार्यवाही की जाए। तथा जर्मानों से दण्डित किया जाये। इसके साथ ही उन्होने सेनेटाइजर तथा दो गज की दूरी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान को सतत रूप से जारी रख कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है। कलेक्टर श्री चौधरी ने शासन द्वारा दिये गये वैक्सीन के लक्ष्य की प्राप्ति कर अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाये।
कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि जिले में 53 केन्द्रों पर कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के जांच हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को 2-2 केन्द्र दिये गये हैं जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र के आशा, कोटवारो, आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, शिक्षकों, सचिवो बीएमओ एवं पटवारियों से संपर्क कर क्षेत्र के सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके हैं उन सभी का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जिन भी केन्द्रों पर टीकाकरण कम हो रहें हैं उन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि सभी ग्राम पंचायतों में एक कोविड सेन्टर बनाया जाये जिससे बाहर से आने वाले व्यक्तियों को ठहरने की व्यवस्था हो तथा उनके भोजन की व्यवस्था वहां के स्वसहायता समूह को दी जाये।
कलेक्टर श्री चौधरी ने रबी उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों में शासन द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। तथा खरीदी से संबंधित सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने निर्देशित किया है कि खरीदी केन्द्रों में अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं हो एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित करें। एक समय में केवल अधिकतम 15 से 20 लोग ही एकत्रित हो जिससे कोवडि-19 के नियमों का पालन किया जा सके। तथा सभी खरीदी केन्द्रो में सेनेटाइजर, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन, पानी आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। उन्होने बताया कि जो खरीदी केन्द्र स्वसहायता समूहों के माध्यम से संचालित हो रहें हैं उन समूहो पर उपखण्ड अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जाये।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि सभी चेक पोस्टों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है जिससे किसी भी प्रकार की अवैधानिक खरीदी को रोका जा सके। इसके लिए अन्य जिलों एवं राज्यों से गुजरने वाली सभी भारी वाहनों पर निगरानी रखें तथा अपनी रिपोर्ट जिला स्तरीय टीम को प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी 

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100