लापरवाही पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही-कलेक्टर श्री चौधरी

कलेक्टर श्री चौधरी ने सभी चिकित्सकों को भी संदिग्ध मरीजों की जांच के निर्देश दिए कोविड-19 के लक्षण होने पर फीवर क्लीनिक में करायें तुरंत जांच आपकी लापरवाही आपके और आपके परिजनों के लिए हो सकती है घातक
प्रमुख संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल
लापरवाही पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही
जिले में कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों के उल्लंघन पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोविड-19 के लक्षण दिखते हैं, वे तत्काल अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक में जाकर जाँच करायें। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि उक्त लक्षण वाले मरीजों का ईलाज करते समय कोविड टेस्ट अवश्य करायें तथा इनकी जानकारी संधारित कर कोविड कमांड सेंटर को उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा जिले के समस्त झोलाछाप डॉक्टरों को स्पष्ट किया गया है कि यदि उनके तरफ से कोई लापरवाही पता चलती है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
Mo-9993645368
