शिवसेना नगर सचिव बने अरविंद  शिवसेना जिला इकाई के नगर सचिव का कार्यभार अरविंद अवधिया को दिया गया।

0 33
AD Top-1 728×100

शिवसेना नगर सचिव बने अरविंद –शिवसेना जिला इकाई के नगर सचिव का कार्यभार अरविंद

अवधियाको दिया गया 

समाज सेवक व पत्रकार ने धर्मेंद्र सिंह बघेल

इस बीच शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे द्वारा नगर कार्यकारिणी गठन करते हुए भगवा तिलक लगाकर एवं कलाई में शिव बंधन बांधकर नगर सचिव का कार्यभार जिले के प्रतिष्ठित ताइकांडो मास्टर अरविंद अवधिया को सौंपा
इस बीच कार्यकारिणी गठन कर श्री पांडे ने नगर सचिव का कार्यभार सौंप कर बधाई देते हुए कहां की स्पोर्ट्स ताइकांडो मास्टर अरविंद अवधिया जी कई वर्षों से जिले के युवाओं को खेल ताइकांडो के माध्यम से फिजिकल तैयार किया जहां आज कई युवा अरविंद जी की वजह से देश की सेवा के लिए समर्पित हैं एवं आज भी अरविंद अवधिया द्वारा ताइक्वांडो की क्लास लगा कर युवाओं को फिजिकल रूप से तैयार कर रहे हैं श्री पांडे ने जानकारी दी कि अरविंद जी कई वर्षों से शिवसेना परिवार में एक सदस्य के रूप में कार्यरत रह चुके हैं लेकिन आज अरविंद अवधिया जी की सक्रियता को देखते हुए संगठन के समस्त पदाधिकारियों की सहमति से

नगर सचिव का कार्यभार सौंपा गया एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त कर दी बधाई इस बीच नगर सचिव बने अरविंद अवधिया ने कहां की आज मुझे खुशी है कि कई वर्षों से मैं एक शिव सैनिक के रूप में कार्य किया और मैंने अपने शिवसेना परिवार को यह देखा कि जमीनी स्तर से जनता की समस्याओं के लिए कई वर्षों से संघर्षरत है छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी परेशानियों के लिए जिले में मात्र आज एक शिव सेना संगठन ऐसा है जो सदैव सबके साथ खड़ा मिलता है ऐसी स्थिति में आज मेरे अंदर भी इच्छा प्रकट हुई कि संगठन के पदाधिकारी के रूप में कार्यरत होकर कंधे से कंधा मिलाकर हर गरीब पीड़ित परिवार का सहारा बन सकूं एवं शिवसेना परिवार को मजबूती प्रदान कर सकूं मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुझे इस काबिल समझकर नगर सचिव का कार्यभार सौंपा और मैं सच्ची निष्ठा भाव से इस पद का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा
इस बीच नियुक्ति कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह चौहान विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा ,नगर संपर्क प्रमुख राजन मिश्रा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना मिश्रा ,छात्र संपर्क प्रमुख भरत तिवारी , सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी रहे मौजूूद।

 

कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी 

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100