आधी हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आधी हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
सीधी-सेमरिया फरियादी भीमसेन पिता शंकर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चूल्ही ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 30/03/ 2021 के दोपहर लगभग 2:00 बजे ग्राम चूल्ही आगनबाडी के पास नाला के दूसरे पर इसके भाई छबिलाल यादव पिता शंकर यादव उम्र 35 साल आम के पेड़ के पास बैठकर बकरी चरा रहा था तभी पुराना विवाद पर से गांव के विकास पिता अवधशरण विश्वकर्मा, सुरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा, धीरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा, लोग मेरे भाई को जान से मारने की नीयत से टांगी व टांगा से गंभीर किया और मरा समझ कर वहीं पर छोड़ कर भाग गए, रिपोर्ट पर चौकी में अपराध क्रमांक 237/21 धारा 307/34 कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंजूलता पटले एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में तत्कालीन टीम गठित की गई मुखबिरो को सक्रिय किए गए, तब जाकर आरोपियों की तलाश की गई मामले के आरोपियों को आखिरकार 12 घंटे के अंदर आरोपी, विकास पिता अवधशरण विश्वकर्मा ,सुरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा ,धीरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा, को सेमरिया पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, चौकी प्रभारी सेमरिया उपनिरीक्षक भूपेश बैस , एल. के. अहिरवार, कार्य0 पारसमणि बंसल ,प्रधान आरक्षक भूपेश बागरी ,राजू जयसवाल ,मनीष शुक्ला ,भूपेश बागरी , सतीश कुशवाहा ,मुकेश डोंगरे ,सैनिक राज बहोर दुबे, का सराहनीय योगदान रहा।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
