मेडिटेशन एक माध्यम है ईश्वर से संवाद करने का-अरुणा बहन

0 30
AD Top-1 728×100

मेडिटेशन एक माध्यम है ईश्वर से संवाद करने का-अरुणा बहन

मेडिटेशन एक माध्यम है ईश्वर से संवाद करने का-अरुणा बहन 

धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जमोड़ी के द्वारा आज संस्था कि पूर्व प्रमुख दादी गुलजार ( हृदय मोहिनी ) जी के निमित्त भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने गत 11 मार्च शिवरात्रि के पावन दिवस पर अपना सांसारिक देह का त्याग कर परमात्मा की गोद ली। सर्व प्रथम संस्था की प्रमुख अरुणा बहन जी ने शिव बाबा एवं दादी जी को भोग स्वीकार कराया। फिर संस्था के सभी भाई बहनों की उपस्थति में दादी को माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात सभी ने दादी को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की। अरुणा बहन जी ने ईश्वरीय ज्ञान सत्संग प्रवचन में बताया कि वर्तमान समय कलियुग का आखिरी चरण है, समाज में भिन्न – भिन्न समस्याएं, दुख, पापचर, अनाचार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण अनेकानेक बीमारियां, प्राकृतिक प्रकोप, धार्मिक उन्माद बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम जनमानस हताश, दुखी, एवं परेशान हो रहा है। इसलिए अब हमें एक ईश्वर की शरण लेनी चाहिए। मेडिटेशन एक माध्यम है ईश्वर से संवाद करने का। अतः हम सब को सुबह शाम समय निकाल कर मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इससे हमें शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। एवं अनेकानेक समस्यायों से निजात मिलती है। कार्यक्रम में अनिल प्रताप सिंह, राजेश सिंह प्रताप मार्बल, महेंद्र सर्राफ, विवेक सिंह, पंकज सिंह, विनय पांडेय, अनिल पांडेय, अशोक यादव आदि उपस्थति रहे। तथा संस्था के अन्य सभी माताएं – बहनें, भाई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट 

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100