सोमवार को जिले में जिला अस्पताल और आयुर्वेद अस्पताल में किया जाएगा टीकाकरण

सोमवार को जिले में जिला अस्पताल और आयुर्वेद अस्पताल में किया जाएगा टीकाकरण ![]()
धर्मेंद्र सिंह बघेल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में शनिवार को 51 केंद्रों पर 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के तथा 45 से 59 वर्ष के गंभीर चिन्हित बीमारियों से ग्रसित 6784 वृद्धजनो को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले में आज प्रसव केंद्र में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को परिवार कल्याण एवं मातृ स्वास्थ कार्यक्रम का उन्मीकरण प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को केवल जिला अस्पताल और आयुर्वेद अस्पताल में किया जाएगा नि:शुल्क टीकाकरण। जिनके घर के वृद्ध जन अभी तक टिका कृत नहीं हो पाए हैं वो लोग जल्द से जल्द नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट

