कोरोना वैक्सीन का भाजपा कर रही है राजनीतिकरण- प्रदीप सिंह दीपू।

0 28
AD Top-1 728×100

कोरोना वैक्सीन का भाजपा कर रही है राजनीतिकरण- प्रदीप सिंह दीपू

धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी- जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने भारतीय जनता पार्टी पर कोरोना महामारी की वैक्सीन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जारी बयान में कहा है कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कोरोना वैक्सीन के प्रभारी एवं पदाधिकारी नियुक्त हो रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी इस महामारी में भी अपनी घटिया सियासत करने से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है जो केंद्र सरकार के अदूरदर्शिता एवं लापरवाही की वजह से पूरे देश को चपेट में लिया है। कोरोना महामारी ने देश को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। भारत माता ने इस महामारी में अपने लाखों सपूतों को गवाया है। पूरा देश ना केवल इसका दंश झेला है बल्कि पूरी एकजुटता के साथ इसे हराने के लिए मजबूती के साथ लड़ा भी है। स्वास्थ्य कर्मचारी पुलिस कर्मचारी एवं अन्य कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात एक कर के इस महामारी से लोहा लिया है जिसके परिणामस्वरूप आज इस वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए हमारे वैज्ञानिक एवं डॉक्टरों के अथक प्रयास से देश को वैक्सीन भी मिल गई है। देश के प्रत्येक कोने में हमारे स्वास्थ्य कर्मी बड़ी तेजी के साथ टीकाकरण का अभियान चला रहे हैं और इसके परिणाम भी सकारात्मक आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से कोरोनावायरस के टीकाकरण का राजनीतिकरण करके उसमें अपना ठप्पा लगाना चाहती है यह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी वैक्सीन प्रभारी बनकर ऐसे ही घूम रहे हैं जैसे कोरोना की वैक्सीन भाजपा कार्यालय में बनी हो और भाजपा कार्यालय में ही लगाई जाती हो। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसके पहले भी कई जानलेवा महामारियों के विरुद्ध भी देश ने लड़ाई लड़ी है। राष्ट्रीय स्तर पर अनवरत अभियान चलाया गया है चाहे वह पल्स पोलियो अभियान हो चाहे चेचक खसरा एवं अन्य जानलेवा बीमारियों को जड़ से समाप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के चलाए गए टीकाकरण जन जागरूकता जैसे राष्ट्रीय अभियान हो,कांग्रेस पार्टी ने इन राष्ट्रीय अभियानों में अपने दल का ठप्पा लगाने का कभी प्रयास नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना वैक्सीन पर घटिया सियासत करने के बजाए लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने अपने बयान के अंत में कहा कि यह समय इस महामारी से देश एवं मानवता को बचाने का है ना कि अपनी बचकानी सोच एवं सियासत का प्रदर्शन करने का।
प्रदीप सिंह दीपू
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी। कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100