कांग्रेस भवन में हुई तैयारी बैठक लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष -अंजू सिंह-

कांग्रेस भवन में हुई तैयारी बैठक
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष -अंजू सिंह-

धर्मेंद्र सिंह बघेल
सीधी ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई है। इस दिन को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जवाहर कांग्रेश भवन में तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजू सिंह बाघेल के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में गहरी आस्था रखती है तथा लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए कभी भी सत्ता का मुंह नहीं रखती है। ठीक 1 वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा धनबल का प्रयोग कर कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरा दिया गया था तथा लोकतंत्र की हत्या की गई थी।कांग्रेस पार्टी 20 मार्च को पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के प्रति प्रतिबद्ध है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा बैठक की अध्यक्षता कर रहे रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा में अपने साथियों सहित उपस्थिति दर्ज कराकर इसे सफल बनाएं। 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा मैं सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और विराम तिरंगा यात्रा जवाहर कांग्रेस भवन से प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगी तथा गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक पहुंचेगी और वहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ज्ञापित करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न होगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने पत्रकारों को संबोधित किया एवं उनके सवालों के जवाब दिए।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए हर कीमत पर संघर्ष जारी रखेगी। आज जो दल सत्ता में हैं उनकी नजर में लोकतंत्र का कोई मतलब और सम्मान नहीं है ओम राम किसी भी प्रकार से सत्ता पर बने रहने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया गया। हम जनता के बीच में जा रहे हैं और यह बताने की पूरी कोशिश है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम जनता को किस प्रकार जागरूक होना होगा।अभी केंद्र और राज्य की सरकार को ना तो किसानों के हितों की रक्षा की परवाह है और ना ही देश के गरीबों और मध्यम वर्ग की कोई चिंता है। कांग्रेस पार्टी जनता से चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान करती है और लोकतंत्र के लिए उसे बचाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस जनों में प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया,धौहनी विधानसभा प्रत्याशी कमलेश सिंह,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,श्रीरामा मिश्रा,दान बहादुर सिंह,कुमुदिनी सिंह,नीलम सिंह,पुष्पा सिंह चंदेल,रंजना मिश्रा,माधुरी सिंह,गौरी सांकेत, पुष्पा सोनी,रेखा सिंह,तारा सिंह, पुष्पा सिंह,विष्णु बहादुर सिंह,महामंत्री अरविंद तिवारी,राजकुमार सिंह, श्रीरमा मिश्रा,रामदुलारे चतुर्वेदी,राजबहोर जैसवाल,आईटी एवं सोशल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,गेंदलाल कोल,संदीप उपाध्याय,ओंकार सिंह कर्चुली,दीपक मिश्रा,पंकज सिंह डैनिहा,प्रवेश सिंह,एड.मनोज सिंह,लाल मी सिंह,जय सिंह डेमहा,केडी सिंह,अरुण सिंह चिंटू,नवीन कुमार,अजीत सिंह सोनवर्षा,शिवनारायण सिंह,कामता प्रसाद मिश्रा,यज्ञ नारायण तिवारी,भैया लाल गुप्ता,पंकज गुप्ता,अश्वनी सिंह परिहार,धर्मेंद्र चौधरी,राहुल सिंह, सुनील सिंह परिहार,गणेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
