भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई में पिस रहा किसान

0 176
AD Top-1 728×100

भाजपा का प्रदेश व्यापी किसान आक्रोश आंदोलन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह नरसिंहपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बिजली बिलों की होली जलाई और जमकर नारेबाजी की

भाजपा ने पूरे प्रदेश मैं किसान हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया किसी तारतम्य में नरसिंहपुर जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में विशाल जनसभा की गई इसके बाद जनपद मैदान से पैदल रैली निकालकर ढोल नगाड़ों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बिजली बिलों की होली जलाई इसके बाद राकेश से मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसान कर्जमाफी को लेकर निशाना साधा।


वही भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के जातिप्रमाण को फर्जी बताकर, बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वही विधायक का कहना एन पी प्रजापति नरसिहपुर के मूल निवासी हैं लेकिन वह एस. सी. का जाति प्रमाण पत्र रखे हुए हैं। जोकि फर्जी है नरसिंहपुर में प्रजापति समाज के अन्य लोगों का एस सी का प्रमाण क्यों नहीं बना।
जालमसिंह पटेल ने कहा कांग्रेस फर्जी चोर उच्चका बदमाश लोगों की पार्टी है

वही दूसरी तरफ नरसिहपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मैथलीशरण तिवारी इन सभी आरोपो को खारिज करते नजर आए। व मोदी सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, केन्द्र ने सहायता राशी नहीं भेजी और मध्यप्रदेश में भाजपा घडियाली आंसू बहा कर आंदोलन कर रही है।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बताएं किस किसान का दो लाख का कर्जा माफ नही हुआ और किसानों के बिज़ली बिल आधे हुयें हैं मैं स्वयं किसान हूँ और कहा कि पेंशन 300 से बढ़कर 600 रूपये हो गई है ये भाजपा वाले सिर्फ झूठ की राजनीति करती है

केंद्र की सरकार मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

अब देखने वाली बात यह है कि मोदी सरकार कब तक मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करेगी या फिर कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ़ जनआंदोलन करेगी

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100