मुझे बदनाम करने की साजिश- भाईलाल पटेल

अंततः लालपुल में बंद हुआ जुआ फड

नरसिंहपुर मे इस समय जुआरीयों की महफ़िलें जमी हुई हैं लगभग हर थाना अंतर्गत जुआ के अड्डे जमे हुए हैं।
जिसमें लालपुल का जुआ काफी सुर्खियों में रहा, जिलें की प्रिंट मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया और नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लालपुल के जुआ फड पर शानदार कार्रवाई की गई।
लालपुल से कुछ जुआरीयों को पकड़कर कार्रवाई की गई थी, जब से बंद है लालपुल का जुआ
अंततः लालपुल का जुआ बंद हो गया, पर अब कुछ लोग बेवजह अब भी लालपुल का सहारा लेकर पुलिस की छबि खराब करने में लगे हैं, वो अब सावधान हो जायें, क्योंकि भ्रामक खबर डालने वालों पर अब कार्रवाई की योजना भी बनाई जा रही है।
एक बात और अब करेली थाना अंतर्गत, नर्मदा किनारे जुआ फड लगाने की तैयारी की जा रही है यह भी एक चर्चा का विषय है।
इस मामले में भाईलाल का नाम उछलने पर जब उनसे इस विषय में बात की गई तो भाईलाल पटेल ने बताया कि मेरा नाम बेवजह ही उछाला गया मेरा लालपुल के जुआ से कोई लेना देना नहीं है, विगत दिनों ही दीवाली के पूर्व ही कुछ जुआरीयों को पकड़ा गया था जिसमें मेरा कोई भी लेना देना नहीं है, मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। मैं उस समय जबलपुर में अपने काम व्यस्त था जब गोटेगाव में जुआ फड पर कार्रवाई हुई थी।
यदि मेरे नाम को बदनाम किया जाता है तो मैं उस पर मानहानि के लिए कोर्ट जरूर जाऊंगा।
