आक्रोश में अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय

दोषियों को फांसी दो

शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत भाव खेड़ी में, बाहर शौच के लिए गए बच्चों की दबंगों द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में 16 सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने, परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में नौकरी देने, पीड़ित परिवार को 20 एकड़ जमीन देने की मांग की गई है।

साथ ही संगठनों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों पर यदि भविष्य में इस तरह के अत्याचार होते हैं तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे
