भ्रष्टाचार के खिलाफ जगदीश पटेल ने खोला मोर्चा

सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पटेल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने गांव नगर में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर विरोध करते हैं ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पटेल है जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायत पचामा में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत उच्च अधिकारियों से लिखित में की और कहा कि 5 दिनों में कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल अनशन शुरू किया जायेगा जिसकी जबावदारी शासन प्रशासन की होगी
जगदीश पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच सचिव रोजगार सचिव एवं अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा पंचपरमेश्वर विधायक सांसद निधि व नल जल सहित विभिन्न योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं जांच में जनपद के इंजीनियर व एसडीओ को शामिल ना किया जावे जांच आरईएस के अधिकारियों से कराई जावे
पांच दिवस में कार्रवाई की जावे अन्यथा हम धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल अनशन करने विवश हो जायेंगे
