मैं किसी देवमुरारी बापू को नहीं जानता- पीसी शर्मा

भोपाल, 22 सितंबर । देवमुरारी बापू सरकार के लिए परेशानी बन सकते हैं। उन्होंंने सभी प्रतिष्ठित संतों को महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंंने बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार में हो रहे संतो के शोषण को सामने रखा जाएगा। सरकार ने जो वादे किए थे वह अब तक पूरे नहीं किए गए हैं जिसपर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमने सरकार को समर्थन दिया था। लेकिन सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। बापू ने कहा पीसी शर्मा आज यह बोलते हैं कि मैं किसी देवमुरारी बापू को नहीं जानता। बापू ने कहा शर्मा ने किसी न किसी न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का दिया था भरोसा। उन्होंने पूरे संत समाज को धोखा दिया है। इसलिए अब मैं आने वाले दिनोंं में जल्दी ही बड़ा विरोध करूंगा।
