जयपुर के ललित शर्मा दुबई में होने वाले PACC 2019 कॉन्क्लेव में होंगे शामिल

जयपुर
26 से 29 सितंबर 2019 तक दुबई में होने वाले ” प्रोजेक्ट हेड्स, आर्किटेक्ट्स, कंसल्टेंट्स कॉन्क्लेव” (PACC 2019) में पर्लकॉन कंसल्टेंट, जयपुर के सीएमडी ललित शर्मा शामिल होंगे। फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया FIRE & SECURITY ASSOCIATION OF INDIA (FSAI) द्वारा आयोजित PACC के सातवें संस्करण का आयोजन ग्रैंड हयात, शेख राशिद रोड, रियाद सेंट, दुबई में किया जाएगा। यह आयोजन देश विदेश के लगभग 750 प्रतिनिधियों की भागीदारी का गवाह बनेगा।
4 दिनों और 3 रातों तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य स्मार्ट सिटी के प्रभावशाली सीईओ, सरकारी अधिकारियों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, सर्विस कंसल्टेंट्स और प्रोजेक्ट मैनेजर्स को एक ही छत के नीचे एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस चार दिवसीय कॉन्क्लेव में मोटिवेशनल सेशन्स, टेक टॉक्स, पैनल डिस्कशन, बिग 8 डिबेट और अवार्ड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा।
