अगस्ता वेस्टलैंड मामला: मिशेल की जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

नई दिल्ली, 7 सितंबर।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पकड़े गए बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की जमानत अर्जी कोर्ट ने चौथी बार खारिज कर दी है। क्रिश्चियन मिशेल की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।

आरोपी मिशेल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया था कि मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक सहायता के लिए विदेशी अदालत में भेजे गए अनुरोध के औपचारिक पत्र (लेटर्स रोगेटरी) के जवाब में कई देशों से स्वैच्छिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।
