राजीव गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी पर पीएम मोदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली

0 85
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 7 सितंबर। बोफोर्स मामले पर एक टिप्पणी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई टली। राउज एवेन्यू कोर्ट 30 नवंबर को अगली सुनवाई करेगा। याचिका में पीएम मोदी के उस बयान को आधार बनाया गया है जिसमें पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कथित तौर पर भ्रष्टाचारी नंबर एक बताया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि किस आधार पर आपने ये याचिका दाखिल की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बिना नाम लिए हमला बोला था। मोदी ने कहा था, आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। यह देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।
पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने शहीद (राजीव गांधी) का अपमान किया, मेरे परिवार के लिए उनके भीतर जितनी भी नफरत हो, मेरे भीतर उनके लिए केवल प्रेम है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100