महर्षि दधीचि जयन्ती आज अंगदान व रक्तदान का संकल्प लेगा दाधीच समाज

0 59
AD Top-1 728×100

जयपुर दानवीर महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर 6 सितम्बर, शुक्रवार को समस्त दाधीच अंगदान व रक्तदान का संकल्प लेगा। दधीचि जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमो में रक्तदान, वृक्षारोपण, महिला व बाल प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमो के आयोजन किये गए। दिनांक 5 सितम्बर 2019 को दधीचि दधीचि सर्किल, सी-स्कीम पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। रक्तदान दिवस पर राज्य में 1100 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। मुख़्य कार्यक्रम आज दिनांक 6 सितम्बर 2019 को सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक गोल्डन वेन्यू, मानसरोवर में आयोजित होगा जिसमे जयपुर शहर का संपूर्ण दाधीच समाज एक जगह एक छत्र के नीचे एकत्रित होगा और देहदान, अंगदान व रक्तदान का संकल्प लेगा। कार्यक्रम संयोजक अशोक आसोपा ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय दाहिमा(दाधीच)ब्राह्मण महासभा एवं दाधीच समाज, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण राष्ट्रीय कवि श्री धणीधर दाधीच और बिग-बी धमाका श्री शशिकान्त पेड़ीवाल होंगे।
कार्यक्रम समन्वयक श्री डॉ. कौस्तुभ दाधीच ने बताया कि महर्षि दधीचि के वंशज होने के नाते समाज का हर व्यक्ति आज के इस कार्यक्रम में यह संकल्प लेगा की वह इस वर्ष 10 अन्य व्यक्तियो को फॉर्म भरवाकर देहदान, अंगदान व रक्तदान के लिए प्रेरित कर एक आदर्श समाज होने का परिचय देगा। कार्यक्रम में श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर महंत श्री कैलाश शर्मा और महासभा अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर आसोपा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100